spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महेंद्रगढ़ में आज HTET, 22 केंद्रों पर 8,775 परीक्षा देंगे:दो शिफ्टों में होगा एग्जाम, फ्लाइंग स्क्वॉड और पुलिस रहेगी तैनात




हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ में आज रविवार को HTET परीक्षा नारनौल और महेंद्रगढ़ उपमंडलों में आयोजित होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें नारनौल उपमंडल में 7 और महेंद्रगढ़ उपमंडल में 15 केंद्र शामिल हैं। आज रविवार को होने वाली दोनों परीक्षाओं के लिए जिले में इस परीक्षा के लिए 8775 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें लेवल-1 के 1,921, लेवल-2 के 6,854। वहीं शनिवार को हुई लेवल-3 के 4,018 अभ्यर्थी शामिल थे। दो शिफ्टों में होगी रविवार को सुबह और शाम दो शिफ्टों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। सुबह की शिफ्ट में लेवल-2 की परीक्षा होगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों की परीक्षा केंद्रों में सुबह 7:50 बजे से एंट्री शुरू होगी। वहीं शाम की शिफ्ट में लेवल-1 की परीक्षा के लिए दोपहर 12:50 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। प्रशासन ने निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी है। फ्लाइंग रहेगी तैनात परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए उड़नदस्ता टीमें लगातार निगरानी करेंगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर नोडल अधिकारी, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहेगा। रोडवेज बसों की सुविधा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हरियाणा रोडवेज और जिला प्रशासन की ओर से विशेष बसों की व्यवस्था भी की गई है, ताकि उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। आभूषणों पर प्रतिबंध महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर मंगलसूत्र, बिंदी और सिंदूर पहनकर आने की अनुमति रहेगी, जबकि अन्य प्रकार के आभूषणों पर प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने और समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles