Related Posts

महेंद्रगढ़ पुलिस ने फरार अपराधी को दबोचा:कोर्ट में सरेंडर करने की योजना बना रहा था, आर्म्स एक्ट में चल रहा वांछित




महेंद्रगढ़ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी बब्बू को गिरफ्तार किया है। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी खायरा, थाना शहर महेंद्रगढ़ का निवासी है और उसके खिलाफ नारनौल शहर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी बब्बू लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए उसे गिरफ्तार किया। कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए जल्द ही कोर्ट में सरेंडर करने की योजना बना रहा था। हालांकि, पुलिस ने उसकी योजना से पहले ही उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। महेंद्रगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि जिले में किसी भी प्रकार के संगठित अपराध और गुंडागर्दी को पनपने नहीं दिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें