Top 5 This Week

Related Posts

करनाल में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद:रजिस्ट्री के बावजूद नहीं दी पूरी भूमि, फसल नष्ट की, जान से मारने की धमकी




करनाल के मुनक थाना क्षेत्र के गांव बाल राजपूतान में जमीन विवाद को लेकर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने साजिश के तहत जमीन हड़पने की कोशिश की, लाखों रुपए की रकम भी हड़प ली और अब कब्जे में दखल देते हुए फसल तक नष्ट कर रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाल राजपूतान निवासी शिकायतकर्ता सुरजीत कुमार पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह प्रॉपर्टी डीलर सुभाष को पिछले 15-20 साल से जानता है। अक्टूबर 2022 में सुभाष राणा ने उसे गांव में जमीन दिखाई और मालिक राधेश्याम व हुसनपाल से मिलवाया। इसके बाद 10 कनाल 4 मरले जमीन का सौदा हुआ। इस सौदे के तहत 3 अगस्त 2023 और 1 सितंबर 2023 को बल्ला तहसील में रजिस्ट्री करवाई गई। रजिस्ट्री के अनुसार वह जमीन का मालिक और काबिज है। 3 कनाल जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई, पैसे भी हड़पे शिकायत में बताया गया कि किल्ला नंबर 12, 18 और 19 में आरोपी जयदरथ पुत्र लछमन सिंह की 3 कनाल 11 मरले जमीन थी। इसमें से 3 कनाल जमीन का ब्याना 4 अक्टूबर 2022 को सुरजीत कुमार और सुरेंद्र कुमार के नाम हुआ था। ब्याने में साफ लिखा था कि मुरब्बा नंबर 31 के किल्ला नंबर 18 और 19 पर कब्जा दिया जाएगा। आरोप है कि जयदरथ और उसके बेटों वेदपाल, धर्मपाल, नेत्रपाल, संजय और ओमप्रकाश ने साजिश के तहत आज तक उस जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई और करीब 10 लाख रुपये की रकम भी हड़प ली। फसल नष्ट करने और धमकी देने के आरोप सुरजीत कुमार ने बताया कि आरोपी उसकी और सुरेंद्र कुमार की 10 कनाल 4 मरले जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। वे बार-बार परेशान करते हैं और उनकी बोई हुई फसल को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। आरोपियों ने खुलेआम धमकी दी कि वे किसी की भी जमीन पर कब्जा कर सकते हैं और उनकी पहुंच ऊंचे अधिकारियों तक है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें धमकाया गया कि अगर कानूनी कार्रवाई की तो जान से मार दिया जाएगा। पहले दर्ज केस हो चुका रद्द शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने दबाव बनाने के लिए बीती 15 जनवरी को उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया था, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराएं लगाई गई थीं। पुलिस जांच में आरोप सही नहीं पाए गए और केस रद्द कर दिया गया। पुलिस ने 9 धाराओं में दर्ज किया केस मुनक पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच एएसआई संदीप को सौंपी गई है। आरोपियों वेदपाल, धर्मपाल, नेत्रपाल, संजय, ओमप्रकाश और जयदरथ निवासी बाल राजपूतान के खिलाफ आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी तथ्यों की गहनता से पड़ताल की जा रही है। आरोपियों की भूमिका की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें