spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महिला से पर्स छीनने वाला एक आरोपी गिरफ्तार:बाइक नंबर से पहुंची जगराओं पुलिस, दूसरा साथी फरार; रिमांड पर पूछताछ जारी




जगराओं पुलिस ने शहर में बढ़ती झपटमारी की घटनाओं के बीच एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हाल ही में एक महिला से पर्स छीनने वाले दो बाइक सवार लुटेरों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, उसका दूसरा साथी अभी भी फरार है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोगा के गांव चड़िक निवासी धरमपाल सिंह उर्फ धर्म के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। फरार आरोपी लाडी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। थाना सिटी के एएसआई नरिंदर शर्मा ने बताया कि अखाड़ा निवासी सिमरनप्रीत कौर ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ रायकोट रोड स्थित मक्कड़ बेकरी के पास पैदल जा रही थीं। पीछे से आए दो नकाबपोश युवक तभी पीछे से बाइक पर आए दो नकाबपोश युवकों ने उनके हाथ से पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार, उनके पर्स में महत्वपूर्ण दस्तावेज, पहचान पत्र, एटीएम कार्ड और लगभग 4 हजार रुपये नकद थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों की बाइक का नंबर ट्रेस कर जांच शुरू की। जांच के दौरान, पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी धरमपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ थाना सिटी जगराओं में मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ की जा रही है।पीड़िता एक आईईएलटीएस अकादमी में ट्यूटर के रूप में कार्यरत हैं। वह अकादमी से घर लौटते समय कमल चौक से रायकोट रोड की ओर पैदल जा रही थीं। राजू फास्ट फूड के पास पहुंचने पर पीछे से आए दो युवकों ने उनका पर्स छीन लिया था।पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी मोगा क्षेत्र से जगराओं आकर वारदातों को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपी धरमपाल सिंह के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से ही चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं। साथ ही फरार साथी की गिरफ्तारी के बाद इस गिरोह द्वारा की गई अन्य वारदातों का भी पर्दाफाश होने की संभावना है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles