Top 5 This Week

Related Posts

महंगाई के खिलाफ हांसी में इनेलो का प्रदर्शन:खाद-डीजल के दाम घटाने की मांग, जिलाध्यक्ष बोले-लोगों की रसोई पर पड़ा असर




हांसी में मंगलवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के कार्यकर्ताओं और किसानों ने बढ़ती महंगाई, खाद और पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इनेलो नेता उम्मीद लोहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान और पार्टी कार्यकर्ता जिला सचिवालय पहुंचे। उन्होंने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इनेलो नेताओं ने बताया कि खाद, डीजल और कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे खेती किसानों के लिए घाटे का सौदा बनती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कृषि लागत बढ़ा रही है, लेकिन किसानों की फसलों के उचित दाम सुनिश्चित नहीं किए जा रहे हैं। ‘बढ़ती महंगाई पर मौन है भाजपा नेता’ इस जौरान इनेलो नेता उम्मीद लोहान ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में गैस सिलेंडर के दामों में मामूली वृद्धि होने पर भाजपा नेता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करते थे। लोहान ने आरोप लगाया कि आज महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन वही भाजपा नेता मौन हैं, जो उनकी दोहरी मानसिकता को दर्शाता है। ‘लोगों की रसोई पर पड़ा महंगाई का असर’ इनेलो के जिला अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम लोगों की रसोई पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि घरेलू खर्च लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम आदमी का बजट बिगड़ रहा है। जैन ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन के उपरांत उपायुक्त डॉ. राहुल नरवाल को ज्ञापन सौंपा गया। उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनका ज्ञापन सरकार तक पहुंचा दिया जाएगा। इस अवसर पर इनेलो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें