spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मम्मी-पापा के डांटने पर मुंबई जा पहुंचा किशोर:स्कूल नहीं जाने पर धमकाया, पंचकूला पुलिस ने तुरंत फोन किया ट्रेस




हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने घर से लापता हुए किशोर को तलाश कर परिवार से मिलवाया है। किशोर माता-पिता की डांट से आहत होने के बाद घर छोड़कर चला गया। जिसने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए ट्रेन पकड़ी थी। पंचकूला पुलिस के अनुसार 25 अप्रैल को सैक्टर-16 चौकी क्षेत्र से एक 14 वर्षीय किशोर अपने माता-पिता की डांट से आहत होकर बिना बताए घर से चला गया था। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद 26 अप्रैल को परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस चौकी में दी गई, जिस पर सेक्टर-14 थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तुरंत तलाश अभियान शुरू किया गया। जांच में सामने आया कि किशोर स्कूल नहीं जा रहा था, जिसके चलते माता-पिता ने डांट लगाई थी। फोन से ट्रेस हुआ किशोर जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर पता लगाया कि किशोर मुंबई पहुंच गया है। इसके बाद सेक्टर-16 चौकी इन्चार्ज भीम सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए किशोर का पता लगाकर उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद किशोर को आज उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles