spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मनाली से जयपुर जा रही वॉल्वो बस ट्रक से टकराई:महेंद्रगढ़ में NH 1520-D पर हुआ हादसा, दो लोगों की मौत, 11 घायल




हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में नेशनल हाईवे-152D पर शुक्रवार अल सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिले के बुचावास गांव के निकट मनाली से जयपुर जा रही एक निजी वॉल्वो बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस में सवार दो की मौत हो गई। वहीं कई यात्री घायल हो गए, जिनमें से 11 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। राजस्थान के जयपुर से लोग वॉल्वो बस लेकर छुटि्टयों में मनाली घूमने के लिए गए थे। वे वापस नेशनल हाईवे नंबर 152 डी होते हुए हिमाचल प्रदेश के मनाली से जयपुर आ रहे थे। जब बस महेंद्रगढ़ जिले के बुचावास क्षेत्र के पास नेशनल हाईवे-152D से गुजर रही थी तो सामने रोड पर खड़े ट्रक से जा टकराई। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस हादसा इतना गंभीर था कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग सीटों से उछलकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एंबुलेंस कर्मी और राहत एवं बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। नागरिक अस्पताल पहुंचाया पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए महेंद्रगढ़ के सरकारी अस्पताल भेजा। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। हाईवे पर यातायात रहा प्रभावित हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु रूप से संचालित कराया तथा दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाने की प्रक्रिया शुरू की। हाईवे पर खड़ा था ट्रक घायल लोगों ने बताया कि एक दल जयपुर से मनाली गया था। जब वे वापस आ रहे थे तो सामने खड़े ट्रक से बस जा टकराई। उन्होंने बताया कि बस रोड पर ही खड़ा था। हो सकता है बस ड्राइवर को नींद की छपकी आ गई हो या अचानक ट्रक उसे दिखाई नहीं दिया हो।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles