लुधियाना के दाखा हलके से विधायक मनप्रीत सिंह अयाली आज अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल हो गए। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब थड़ा साहिब पाठशाही छठी में अरदास करने के बाद चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान किया। इसके बाद चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर बातचीत करते हुए मनप्रीत सिंह अयाली ने अपने मुख्य एजेंडे पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य पंजाब और पंथक विचारधारा से जुड़ी सभी पार्टियों तथा संगठनों को एक मंच पर लाना है। मौजूदा समय में पंथक ताकतों की एकजुटता बेहद जरूरी है, ताकि पंजाब और पंजाबियत से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। अयाली बोले- पंथक एकता के समर्थक रहे हैं अयाली ने यह भी बताया कि वह लंबे समय से पंथक एकता के समर्थक रहे हैं और भविष्य में भी इसी दिशा में काम करते रहेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभिन्न पंथक दल अपने आपसी मतभेद भुलाकर एक साझा मंच पर आएंगे, जिससे पंजाब के हितों की मजबूती से पैरवी की जा सकेगी। पंजाब की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम गुरुद्वारा थड़ा साहिब में अरदास के दौरान उनके समर्थकों और क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें नई राजनीतिक पारी के लिए शुभकामनाएं दीं। मनप्रीत सिंह अयाली का अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होना पंजाब की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।
Source link
मनप्रीत अयाली अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल:गुरुद्वारा थड़ा साहिब में की अरदास, पंथक एकता पर दिया जोर, बोले- एकजुटता जरूरी
