पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा चलाए जा रहे एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। सरहद पार से चलाए जा रहे आतंकवाद के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और जालंधर देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जालंधर से इस आतंकी को पकड़ा है, जिसके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह आतंकी मॉड्यूल विदेशों में बैठे अपने हैंडलर्स के इशारों पर काम कर रहा था। आरोपी के पास से 1.3 किलोग्राम हाई एक्सप्लोसिव से भरा एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) मिला है। आतंकी की अभी पहचान उजागर नहीं की गई है। बड़े हमले की साजिश रचने की आशंका पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक, इस IED में लोहे के छर्रे और बॉल बेयरिंग भी पैक किए गए थे। विस्फोटक की बनावट और मात्रा से यह साफ जाहिर होता है कि आतंकी पंजाब में हमले की साजिश रच रहे थे। इस समय रहते की गई कार्रवाई से राज्य की शांति भंग करने की एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई है और दर्जनों निर्दोष लोगों की जानें बच गई हैं। बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जालंधर देहात के थाना पतारा में भारतीय न्याय संहिता (BNS), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और असलहा कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। डीजीपी ने कहा कि जांच का मुख्य उद्देश्य इस पूरे आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करना है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विदेशों में बैठे कौन से हैंडलर्स इस साजिश के पीछे थे? इसके अलावा आरोपी को स्थानीय स्तर पर किसने मदद या लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराया? और इस विस्फोटक की डिलीवरी कहां से हुई थी और इसे कहां इस्तेमाल किया जाना था? BKI ने इन वारदातों को अंजाम दिया ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थक बिजनेसमैन पर एक्शन:सरकार ने बैंक अकाउंट फ्रीज किए, आतंकी संगठन बब्बर खालसा को मदद देने का शक ब्रिटेन की सरकार ने एंटी टेररिज्म कानून का इस्तेमाल करते हुए एक ब्रिटिश सिख बिजनेसमैन गुरप्रीत सिंह रेहल के सभी बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं। उन्हें किसी भी कंपनी के डायरेक्टर के तौर पर काम करने से रोक दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
