spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मदन राठौड बोले, विपक्ष में राष्ट्रभक्ति का अभाव:जनता को भड़काने का काम कर रहा, राहुल गांधी विदेश नीति के बारे में क्या जानते हैं?




बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने कांग्रेस व विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा विपक्ष में राष्ट्रभक्ति का अभाव है। विपक्ष इस समय अफरा तफरी पैदा करने की कोशिश कर रहा है। विपक्ष चाहता है कि देश में हाहाकार मच जाए। लूट कसोट हो जाए, अराजकता की स्थिति बन जाए। इसलिए जनता को भड़काने का काम कर रहा है। अफवाह फैलाने का काम कर रहा है। सोमवार को कोटा में भाजपा कार्यालय के हवन पूजन कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत के राठौड ने कहा मध्य एशिया में अमेरिका व ईरान के बीच युद्ध चल रहा है। पूरी दुनिया में गैस, पेट्रोल, डीजल का अभाव है। पूरी दुनिया युद्ध खत्म होने का इंतजार कर रही है। ऐसी हालत में हमारी सरकार ने ऐसी कूटनीतिक व्यवस्था की, हिंदुस्तान में किसी बात की कमी ना रहे। किसी को घबराने की जरूरत ना रहे। वही हम एक और उम्मीद करते हैं कि विपक्ष भी राष्ट्रीय चरित्र, राष्ट्रीय भक्ति से परिपूर्ण रहे, तो लोकतंत्र सफल होता है। तभी देश विकास करता है। लेकिन विपक्ष में राष्ट्रभक्ति का अभाव है। यह निंदनीय है। विपक्ष इस समय अफरा तफरी पैदा करने की कोशिश कर रहा है। विपक्ष चाहता है कि देश में हाहाकार मच जाए। लूट कसोट,अराजकता की स्थिति बन जाए। इसलिए जनता को भड़काने का काम कर रहा है। अफवाह फैलाने का काम कर रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी नेताओं व मैंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है। विपक्ष की अफवाहों से जनता को सावधान करें। जनता नेतृत्व पर भरोसा करें। सभी आपूर्तियां होगी। किसी प्रकार की कमियां नहीं रहने दी जाएगी। भारत अपनी सुरक्षा के मामले में आत्मनिर्भर बना है। देश में ब्रह्मोस जैसी मिसाइल बना रही है। ब्रह्मोस के लिए दुनिया के कई देश एडवांस में पेमेंट जमा करा रहे हैं। मदन राठौड ने राहुल गांधी द्वारा विदेश नीति पर सवाल उठाने पर कहा- राहुल गांधी विदेश नीति के बारे में क्या जानते हैं? उनके बारे में क्या बताऊं। आपने धुरंधर मूवी देखी होगी। कांग्रेस धुरंधर फिल्म का भी विरोध कर रही है। इसका मतलब चोर की दाढ़ी में तिनका है। कश्मीर फाइल मूवी बनी थी। उसका भी कांग्रेस ने विरोध किया था। कल्पना करो कांग्रेस में कहां राष्ट्रीय भक्ति है। मैंने राज्यसभा में भी बोला, कांग्रेस के राज्य में हमारे वित्त मंत्री ऐसे रहे हैं। जिन्होंने हिंदुस्तान में नोट छापने की मशीन बनाने का ठेका यूरोप की उस कंपनी को दिया जो कंपनी पाकिस्तान को नोट छापने की मशीन दे रहा था। कांग्रेस के जमाने के वित्त मंत्री जब मशीन को लेकर आ रहे थे, तो दुबई में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान उन्होंने कॉपी पाकिस्तानियों को दे दी। जो नोट छापने में कामयाब हुए। नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दो। जिन्होंने सारे नोट बंद कर दिए, और मशीन बेकार कर दी। हालांकि मैं पूरी गारंटी नहीं लेता कि नकली नोट पुरी तरह से खत्म हो गए। लेकिन उस समय जो मशीन आई थी। वो नोट बिल्कुल बंद हो गए। वह नोट अब किसी के पास मिलेंगे नहीं। यह बात मैंने राज्यसभा में कहीं तो किसी ने मेरी बात को नहीं काटा, ना हीं विरोध जताया। आप कल्पना करो कहां है राष्ट्रभक्ति, कहां है देशभक्ति। इस देश के साथ ऐसा कोई कर सकता है क्या? जो कि देश की व्यवस्थाओं को ही चकनाचूर कर दे। देश की आर्थिक क्षमताओं को नेस्तनाबूत करने का षड्यंत्र करें। वह राष्ट्रभक्त नहीं है। उनको राष्ट्रभक्ति सीखने की जरूरत है। जनता उनको सिखा देगी। उन्होंने कहा कि हमें गर्व करना चाहिए कि हिंदुस्तान का नेतृत्व सुरक्षित हाथों में है। कांग्रेस के नेता भी अमेरिका ईरान युद्ध के बीच मोदी की नीतियों की तारीफ कर रहे है। जब दुश्मन भी प्रशंसा करता है तो हमारा सीना छप्पन इंच से ज्यादा ही होता होगा। उन्होंने कहा कि 16 तारीख से सदन शुरू होगा। जिसमें विधान सभा व लोकसभा में महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल आएगा। बिल पास होने से आप मेंसे कई महिलाओं को मौका मिलने वाला है। उन्होंने पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल का नाम लेकर कहा चंद्रकांत जी तैयार हो जाओ, कमर कस लो। अभी से आप निराश मत हो, चेहरा मुरझाओ मत। सीटे बढ़ रही है। राजस्थान विधानसभा में संभवत 300 सीटे होने वाली है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles