spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में पत्नी की गला दबाकर हत्या:पति ने VIDEO बनाकर दोस्त को भेजा, लाश को थप्पड़ मारे; 10 साल पहले लव मैरिज की थी




लुधियाना के माछीवाड़ा साहिब इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। यह घटना पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद हुई। पति को शक था कि उसकी पत्नी किसी और से फोन पर बात करती है। जबकि, पत्नी भी पति पर शक करती थी। आरोपी ने हत्या के बाद लाश का वीडियो बनाकर दोस्त के पास भेजा। उसने हत्या के बाद शव को कई थप्पड़ भी मारे। दोनों ने 10 साल पहले लव मैरिज की थी। इससे इन दोनों के दो बच्चे भी हैं, जो अब अनाथ हो गए हैं। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। 10 साल पहले की थी लव मैरिज जानकारी के अनुसार, मंड सुखेवाल गांव के रहने वाले गुरप्रीत सिंह ने करीब 10 साल पहले राजविंदर कौर से लव मैरिज की थी। गुरप्रीत सिंह कंबाइन ऑपरेटर का काम करता है। पति गुरप्रीत सिंह को शक था कि उसकी पत्नी फोन पर किसी और से बात करती है। पत्नी राजविंदर कौर को भी अपने पति पर किसी अन्य लड़की से फोन पर बात करने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर घरेलू झगड़े होते रहते थे। रविवार को पति-पत्नी घर में अकेले थे। जबकि, गुरप्रीत सिंह के माता-पिता काम पर गए हुए थे। इसी बीच विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि गुरप्रीत सिंह ने अपनी पत्नी को फोन पर किसी से बात न करने के लिए बार-बार कहा। विवाद ज्यादा बढ़ने के बाद गुरप्रीत सिंह ने घर में ही अपनी पत्नी राजविंदर कौर का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद पुलिस को हत्या की जानकारी दी। डरे सहमे हुए दो मासूम बच्चे पुलिस के अनुसार, हत्या के समय मृतक राजविंदर कौर और उसके पति गुरप्रीत सिंह के 2 छोटे बच्चे घर पर ही थे, लेकिन अलग कमरे में थे। माता-पिता के विवाद को देख वे सहम गए। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो वे काफी डरे और सहमे हुए थे। हत्या के बाद वीडियो बनाकर दोस्त को भेजा, शव को मारे कई थप्पड़ हत्या के बाद गुरप्रीत सिंह ने अपने एक दोस्त को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने खुद पुलिस को फोन कर बताया कि वह थाने आ रहा है। सूचना मिलते ही डीएसपी प्रीतपाल सिंह और थाना प्रभारी पवित्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। गुरप्रीत ने हत्या के बाद एक वीडियो बनाकर अपने दोस्त को भेजा कि उसे अपनी पत्नी के कैरेक्टर पर शक है और उसने उसे मार डाला है। गुस्से में उसने अपनी पत्नी के शव को चेहरे पर थप्पड़ भी मारे और कहा- अब उससे बात कर जिससे फोन पर बात करती थी। डीएसपी बोले- पुलिस हर एंगल से जांच कर रही डीएसपी प्रीतपाल सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह को अपनी पत्नी राजविंदर कौर के चरित्र पर शक था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि पत्नी फोन पर किसी से बात करती थी या नहीं। पति को शक कैसे हुआ और कौन इस हत्या की वजह बना? पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच करेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles