spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मतलौडा के गांव में 9 करोड़ के विकास कार्य:पंचायत मंत्री ने पानी के टैंकरों को दिखाई हरी झंडी, लोहे की बेंच भी दी




हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शनिवार को मतलौड़ा के गांव कवि में ग्रामीणों को 9 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने जिला परिषद के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में गांव के लिए उपलब्ध कराए गए पानी के टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और लोहे की बेंच भी समर्पित की। मंत्री पंवार ने बताया कि पिछले एक वर्ष से अधिक समय में अकेले कवि गांव में लगभग 9 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं। इनमें गलियों, सड़कों, पावर हाउस और अन्य आधारभूत ढांचे से जुड़े अनेक कार्य शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 60 हजार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक जिले में साझा बाजार स्थापित करने की बात कही, जिसकी शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश में 19 हजार तालाबों का सौंदर्यीकरण : पंवार कृष्ण लाल पंवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में लगभग 19 हजार तालाबों का सर्वेक्षण कर उनके सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में फिरनियों और कच्चे रास्तों को पक्का किया जा रहा है, साथ ही फिरनियों पर लाइट की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश की लगभग 900 चौपालों का नवीनीकरण किया जा चुका है और पुस्तकालयों में पुस्तकों की व्यवस्था की जा रही है, जिन्हें पूरी तरह वातानुकूलित किया जाएगा। प्रत्येक गांव में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था पर भी काम चल रहा है। हर गांव को दी जाएंगी लोहे की बेंच मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि जिला परिषद के माध्यम से जिले के हर गांव में लोहे की बेंच दी जाएंगी। इसी के साथ साफ पानी के टैंकर विभिन्न ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला परिषद के वार्ड नंबर 1, 2, 3 और 4 के लिए टैंकर वितरित किए गए। कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर और बुके देकर कृष्ण लाल पंवार का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles