Related Posts

मंत्री आरती राव बोलीं-अहीरवाल से जरूर CM बनना चाहिए:रेवाड़ी में कहा-किसने कहा मैं सीएम नहीं बन सकती; राव नरबीर पर भी पलटवार किया




हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने खुलकर माना कि वो भी मुख्यमंत्री बनना चाहेंगी। रेवाड़ी पहुंची आरती से पूछा गया था कि कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह मंच से कह चुके हैं कि अहीरवाल क्षेत्र से सीएम बनना चाहिए। इस सवाल के जवाब में आरती ने कहा-मैं इस बयानबाजी में शामिल नहीं होना चाहतीं, लेकिन लोगों के मन की बात अब सामने आ रही है। क्या आप सीएम नहीं बनना चाहती? इसके जवाब में आरती ने कहा-“मैंने कब कहा कि मैं सीएम नहीं बन सकती? कोई भी नेता बनता है तो सबको मंजिल पाने की ख्वाहिश होती है। अहीरवाल से जरूर सीएम बनना चाहिए।”

राव नरबीर ने कहा था-नायब गुरुग्राम से लड़ें चुनाव असल में कुछ दिन पहले गुरुग्राम के बादशाहपुर में सीएम नायब सैनी की धन्यवाद रैली हुई थी। जिसमें उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा-नायब सैनी अगला चुनाव गुरुग्राम से लड़ें, ताकि अहीरवाल की जनता कह सके कि उनके क्षेत्र का सीएम बना है।
नरबीर ने बगैर राव इंद्रजीत का नाम लिए तंज भी किया था। कहा था-अहीरवाल के कई नेता सीएम बनने की चाहत लेकर चले गए और कुछ जाने को तैयार हैं। पार्टी मुझे (नरबीर सिंह) तो सीएम बनाएगी नहीं, इसलिए नायब सैनी ही यहां से चुनाव लड़ लें। आरती ने कहा-जो लोगों के दिल में है, जुबां पर आ गया आरती राव ने राव नरबीर के इस बयान पर कहा-इस ब्यानबाजी में मैं बीच में नहीं आना चाहती। जो लोगों के दिल में है, वो वैसे ही जुबां पर आ गया। मुझे उस को दोहराने की जरूरत नहीं है। आप विधायक हैं, मंत्री हैं क्या आप सीएम नहीं बन सकती? इस सवाल के जवाब में आरती बोलीं-मैंने कब कहा कि मैं सीएम नहीं बन सकती। हर किसी को मंजिल पाने की ख्वाइश होती है। मंजिल मिले न मिले वो अलग बात होती है। बाकी किस्मत व भगवान के हाथ में होता है।

भ्रष्टाचार मामले में टिप्पणी करने से किया इनकार अहीर कॉलेज में भ्रष्टाचार मामले में हुई गिरफ्तारियों पर स्वास्थ्य मंत्री ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। सुनील मूसेपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली विधायक अनिल यादव भी मौजूद रहे।

सुनील मुसेपुर ने भी राव नरबीर पर साधा निशाना रेवाड़ी विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सुनील मुसेपुर ने भी उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने नाम लिए बिना कहा कि अहीरवाल की माताओं ने अभी ऐसे बच्चे पैदा करने बंद नहीं किए हैं जो सीएम न बन सकें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें