भिवानी एसपी सुमित कुमार के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए थाना बहल पुलिस ने खेतों से ट्यूबवेल की केबल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने तोशाम, लोहारू, जुई, बवानी खेड़ा, सिवानी और बहल सहित कई थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। यह गिरफ्तारी राजेश निवासी बुशान द्वारा 25 मई, 2026 को दर्ज कराई गई शिकायत के बाद हुई है। राजेश ने बहल थाने में बताया था कि उनके खेत से ट्यूबवेल की केबल चोरी कर ली गई थी। जिसके आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। हिसार और सिरसा के रहने वाले मामले की जांच करते हुए, थाना बहल के मुख्य सिपाही देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की और दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान सिरसा जिले के कंवरपुरा निवासी मनजीत पुत्र बलवीर और बरवाला निवासी पवन पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। चोरी की कई वारदातों में शामिल रिमांड अवधि के दौरान गहन पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे विभिन्न थाना क्षेत्रों में ट्यूबवेल की केबल चोरी की कई वारदातों में शामिल थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी कबाड़ खरीदने का काम करते थे और इसी के साथ केबल चोरी की वारदातों को भी अंजाम देते थे। पुलिस ने गाड़ी भी की बरामद पुलिस टीम ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई एक टाटा ऐस गाड़ी भी बरामद की है। पुलिस रिमांड अवधि पूरी होने के बाद, आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया है।
Source link
भिवानी में टयूबवेल केबल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार:आरोपियों ने पूछताछ में कबूली वारदात; एक दिन का रिमांड
