Related Posts

भिवानी में खेत से केवल चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:तलाशी में 20 हजार कैश बरामद; रिमांड पर कई वारदात कबूली




भिवानी एसपी सुमित कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, बहल पुलिस ने खेत से केबल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की रकम में से ₹20 हजार भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई जय भगवान निवासी हसान की शिकायत पर की गई। जय भगवान ने 25 मई 2026 को बहल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके खेत में लगे ट्यूबवेल की केबल चुरा ले गए थे। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। महिला मुख्य सिपाही जसमत कौर के नेतृत्व में एक टीम ने कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिरसा जिले के कंवरपुरा निवासी मनजीत पुत्र बलवीर और हिसार जिले के बरवाला निवासी पवन पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई है। रिमांड पर अन्य वारदातें भी कबूली पुलिस टीम ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जिले में हुई केबल चोरी की अन्य वारदातों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपियों को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें