spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी में आज मनाएंगे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस:कृषि मंत्री राणा होंगे चीफ करेंगे योगाभ्यास; ब्लॉक लेवल पर भी होंगे कार्यक्रम




भिवानी के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भीम स्टेडियम में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें बतौर मुख्यातिथि हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा पहुंचेंगे। जो खुद योगाभ्यास करेंगे। उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी व आमजन भी योग करेंगे। वहीं, लोहारू में बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, तोशाम में महिला विकास निगम चेयरपर्सन सुनीता दांगी, सिवानी में भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जिले के प्रत्येक उपमंडल व ब्लॉक स्तर पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जांएगे। जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में पंचकुला से प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा कोलकाता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां कर ली गई है। वहीं लोगों से भी इस योग दिवस कार्यक्रम में शामिल करने का आह्वान किया गया है। ताकि आमजन भी योगाभ्यास कर स्वास्थ्य रह सकें। 19 जून को की थी रिहर्सल
इससे पहले 19 जून शुक्रवार को स्थानीय भीम खेल परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगा पायलेट रिहर्सल आयोजित हुई थी। पायलेट रिहर्सल में जिला नगर आयुक्त हरबीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा था कि योग दिवस का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य व नियमित रूप से योग व प्राणायाम के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने और योगासन को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को विश्व के लगभग सभी देशों में योगाभ्यास समारोह आयोजित किए जाते हैं। भारत के आह्वान पर योग की महता को देखते हुए पूरी दुनिया ने योग को स्वीकार किया है। योग दिवस के आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य व नियमित रूप से योग व प्राणायाम के प्रति जागरूक करना है। योगासन एवं प्राणायाम चिकित्सा की प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति है। योग हमारे मन को मस्तिष्क के साथ में जोड़ता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles