![]()
भिवानी में रविवार रात को तेज आंधी के साथ बरसात आई। आंधी के कारण जिलेभर में अनेक पेड़ टूटकर गिर गए। इसके अलावा बिजली के पोल भी टूट गए। आंधी के कारण बिजली के पोल टूटने व क्षतिग्रस्त होने के चलते जिले के 30 पावर हाउस भी ब्रेक डाउन हो गए। जिसके कारण जिले के विभिन्न गांवों व एरिया में बिजली भी गुल रही। हालांकि पोल टूटने व बिजली बाधित होने के चलते मौसम साफ होते ही बिजली निगम के कर्मचारी भी इसे दुरुस्त करने में जुट गए। भिवानी जिले की बात करें तो दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर भी आंधी के कारण काफी पेड़ टूटकर गिर गए। जिसके कारण यह रास्ता बांधित हो गया। इसके अलावा भिवानी से हांसी व भिवानी से रोहतक रोड पर भी पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए। वहीं जिले के अन्य मार्गों के बात करें तो वहां भी यही स्थिति थी। पेड़ टूटकर सड़क पर गिरने के कारण वाहन चालकों को निकलने तक का रास्ता नहीं मिल पाया। इसलिए यातायात भी प्रभावित रहा और वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। यह हुई बरसात खंड यह हुई बरसात भिवानी 4 एमएम बवानीखेड़ा 4 एमएम तोशाम 2 एमएम सिवानी 25 एमएम लोहारू 10 एमएम बहल 2 एमएम नोट : यह आंकड़े 3 मई को सुबह 8 बजे से 4 मई सुबह 8 बजे तक के हैं।
Source link
भिवानी में आंधी-बरसात से हाई-वे बंद:पेड़ टूटकर रास्तों पर गिरे, यातायात प्रभावित, 30 पावर हाउस ब्रेक डाउन, बिजली रही गुल







