spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रोहतक की वैश्य शिक्षण संस्था में राजनीति हलचल तेज:प्रधान व कोषाध्यक्ष की सदस्यता रद्द, नए प्रधान के लिए शुरू हुई लॉबिंग




रोहतक की वैश्य शिक्षण संस्था में प्रधान विकास गोयल व कोषाध्यक्ष पवन मित्तल की सदस्यता रद्द होने के बाद अब राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। गवर्निंग बॉडी के 19 सदस्य अब नया प्रधान बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसके लिए दावेदारों ने अपनी लॉबिंग करना शुरू कर दिया है। संस्था के पूर्व प्रधान विकास गोयल व कोषाध्यक्ष पवन के खिलाफ सेक्रेटरी राधेश्याम गर्ग व महाराजा अग्रसेन विकास ट्रस्ट की तरफ से विजय गोयल ने जिला फर्म एंड सोसायटी रजिस्ट्रार ऑफिस में शिकायत की थी। उनकी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए 27 अप्रैल को प्रधान व कोषाध्यक्ष की सदस्यता को रद्द कर दिया था, जिसके बाद से नया प्रधान चुनने की चर्चाए तेज हो गई है। 8 महीने से नहीं करवाई मीटिंग
संस्था के सेक्रेटरी राधेश्याम गर्ग ने बताया कि पूर्व प्रधान विकास गोयल ने सारे काम बिना गवर्निंग बॉडी की मीटिंग बुलाए किए है। 8 महीने से कोई मीटिंग नहीं बुलाई गई, जबकि 3 बार लिखित में भी मीटिंग बुलाने की मांग की। प्रधान ने हर बार मना कर दिया। अप्रैल में बिना किसी एजेंडे के 12 लोगों के साइन करवाकर मीटिंग बुला ली, जिसे अवैध करार दिया गया। संस्था में पहली बार बुलाए बाउंसर
संस्था के सेक्रेटरी राधेश्याम गर्ग ने बताया कि पूर्व प्रधान विकास गोयल ने अर्जेंट मीटिंग बुलाई, जिसमें 8 बाउंसर बाहर से बुलाए गए। पूर्व प्रधान विकास की योजना झगड़ा करने की थी, जिसके लिए बाउंसरों को बुलाया गया। ऐसा संस्था के इतिहास में पहली बार देखने को मिला है। नियमों के खिलाफ जाकर एक मैडम को लगाया असिस्टेंट प्रोफेसर
संस्था के सेक्रेटरी राधेश्याम गर्ग ने बताया कि पूर्व प्रधान विकास गोयल ने वैश्य गर्ल्स कॉलेज की एक मैडम का इस्तीफा दिलवाकर उसे नियमों के खिलाफ जाकर असिस्टेंट प्रोफेसर उसी दिन ज्वाइन करवा दिया। डायरेक्ट ज्वाइन करवाने के कारण कॉलेज पर आर्थिक बोझ भी डाला गया। प्रिंसिपलों ने नहीं दिया कोई रिकॉर्ड
संस्था के सेक्रेटरी राधेश्याम गर्ग ने बताया कि उन्हें संस्था के किसी भी प्रिंसिपल ने रिकॉर्ड नहीं दिया। वीटीआई के प्रिंसिपल ने लिखकर दिया कि प्रधान ने रिकॉर्ड देने से मना कर रखा है। जबकि सेक्रेटरी का राइट है कि उसके पास संस्था का रिकॉर्ड होना चाहिए। पूर्व प्रधान की शह पर हुई थी मारपीट
संस्था के सेक्रेटरी राधेश्याम गर्ग ने बताया कि कुछ महीने पहले पूर्व प्रधान विकास गोयल की शह पर एक क्लर्क द्वारा मेरे साथ मारपीट की गई थी। क्योंकि संस्था में प्रधान सारे गलत काम कर रहा है, जिसका विरोध करने पर उसके साथ यह घटना करवाई गई। जल्द करवाया जाएगा नए प्रधान का चुनाव
संस्था के सेक्रेटरी राधेश्याम गर्ग ने बताया कि जल्द गवर्निंग बॉडी की मीटिंग बुलाई जाएगी, जिसमें 19 गवर्निंग बॉडी के सदस्य शामिल होंगे। मीटिंग के दौरान ही नए प्रधान व कोषाध्यक्ष का चुनाव करवाया जाएगा, जो 19 सदस्यों में से ही होगा। सर्वसम्मति से चुनाव करवाया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles