Related Posts

भिवानी में अपहरण कर जबरन 1.19 लाख ट्रांसफर करवाए:कमरे में बंद कर जान से मारने की धमकी, एक महिला सहित 3 गिरफ्तार




भिवानी पुलिस ने अपहरण कर जबरन पैसे ट्रांसफर करवाने के मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देश पर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपियों ने एक व्यक्ति से 1 लाख 19 हजार रुपए जबरन ट्रांसफर करवाए थे। नारनौंद निवासी अजय ने औद्योगिक क्षेत्र थाना भिवानी में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी निकिता नामक महिला से बातचीत होती थी। 25 अप्रैल 2026 को निकिता ने उसे भिवानी बस स्टैंड बुलाया। वहां से वे एक गाड़ी में शहर में घूमे और वापस बस स्टैंड पहुंचे। जबरन उतारकर अपनी गाड़ी में बैठाया इसी दौरान निकिता का पति दीपक और उसका साथी सचिन एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में आए। उन्होंने अजय को जबरदस्ती उसकी गाड़ी से उतारकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। आरोपी उसे गांव ढाणी लक्ष्मण ले गए, जहां एक कमरे में बंद कर जान से मारने की धमकी दी और उससे 1 लाख 19 हजार रुपए जबरन अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। शिकायत के आधार पर औद्योगिक क्षेत्र थाना भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। सहायक उप निरीक्षक कुलदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक और उसकी पत्नी निकिता, दोनों निवासी ढाणी लक्ष्मण, भिवानी के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी सचिन निवासी गांव चहड़ खुर्द, भिवानी है। पुलिस ने आरोपी महिला निकिता को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया। आरोपी दीपक और सचिन को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान उनसे गहन पूछताछ की गई और उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन तथा वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर गाड़ी बरामद की गई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें