Related Posts

फतेहाबाद में ड्राइवरों-मजदूरों में मारपीट, 3 घायल:एक की हालत गंभीर, अग्रोहा रेफर; गेहूं उठान के दौरान बढ़ा विवाद




फतेहाबाद जिले के भूना शहर में मंगलवार शाम को गेहूं अनलिफ्टिंग के दौरान उकलाना रोड पर विवाद हो गया। वाहन चालकों और मजदूरों के बीच कहासुनी अचानक झड़प में बदल गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक वाहन चालक की हालत गंभीर होने पर उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए काम भी ठप हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद घायल हुए वाहनचालकों को सीएचसी भेजा गया। दोनों पक्षों के अलग-अलग आरोप वाहन चालकों का आरोप है कि उन्होंने गाड़ी के पीछे खड़ी मोटरसाइकिल हटाने को लेकर मजदूरों से कहा था, जिस पर मजदूर भड़क गए और 30-35 मजदूरों ने मारपीट शुरू कर दी। वहीं, मजदूरों का कहना है कि वाहन चालक नशे की हालत में थे और उन्होंने पहले गाली-गलौज की, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इस दौरान हुए झगड़े में पंजाब के लुधियाना जिले के गांव ताजपुर निवासी हरसिमरन सिंह, फतेहाबाद के गांव नखटिया निवासी अमरजीत सिंह और रतिया निवासी रिंकू घायल हो गए। तीनों ही वाहन चालक हैं। घायलों को भूना सीएचसी में दाखिल करवाया गया है। घायल बोला-खेतों में ले जाकर पीटा गया घायल हरसिमरन ने बताया कि सुबह एक ड्राइवर को पीटा गया था। इसके विरोध में हमने चक्का जाम कर दिया था। इसके बाद वहां ठेकेदार आया। ठेकेदार के एक आदमी ने गाली दी। फिर विवाद हो गया। इसके बाद अन्य मजदूरों को बुला लिया। हमें खेतों में ले जाकर पीटा गया। पगड़ी उतार दी गई। सिर में पत्थर मारा गया। बार-बार मारने की धमकी दी गई। जांच में जुटी पुलिस मामले की जानकारी भूना पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। भूना थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। दोनों पक्षों के बयान लिए जाएंगे। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें