spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी की अनाज मंडी में विधायक फरटिया का दौरा:किसानों की सुनी समस्याएं; अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश




भिवानी जिले की बहल अनाज मंडी में लंबे समय से चली आ रही अव्यवस्थाओं और किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विधायक राजवीर फरटिया ने आज औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों और मजदूरों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं जानी और संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। किसानों ने विधायक को बताया कि मंडी में बने शौचालय अधिकांश समय बंद रहते हैं। इससे खासकर दूर-दराज से आने वाले किसानों, महिलाओं और मजदूरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विधायक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मंडी सचिव को मौके पर बुलाया और शौचालयों को शीघ्र चालू करवाने तथा उनकी नियमित सफाई और देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। किसानों ने उठाई फसल खरीद की मांग इसके अतिरिक्त किसानों ने फसल की समय पर खरीद न होने, भुगतान में देरी, साफ-सफाई की कमी, पेयजल की उचित व्यवस्था न होने और बैठने के लिए पर्याप्त स्थान की कमी जैसी समस्याएं भी उठाईं। किसानों ने बताया कि उन्हें घंटों तक अपनी फसल के साथ इंतजार करना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ शारीरिक परेशानी भी झेलनी पड़ती है। विधायक ने अधिकारियों से की बात विधायक राजवीर फरटिया ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर मंडी के नवीनीकरण, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और समग्र विकास को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। समस्याओं के स्थायी समाधान की उम्मीद उन्होंने स्पष्ट कहा कि मंडी में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मंडी में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, छाया और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। निरीक्षण के दौरान लोहारू क्षेत्र के अनेक किसान मौजूद रहे। किसानों ने विधायक के इस कदम का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि अब उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles