spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भाजपा ने उकलाना से निकिता गोयल को प्रत्याशी घोषित किया:वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के पूर्व अध्यक्ष की पुत्रवधू; अनाज मंडी में बनाया कार्यालय




हिसार जिले के उकलाना नगर पालिका में 10 मई को होने वाले चेयरपर्सन चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया 25 अप्रैल तक जारी रहेगी। वहीं, भाजपा ने भी अपने अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। भाजपा ने उकलाना नगर पालिका से चेयरपर्सन पद के लिए निकिता गोयल को प्रत्याशी घोषित किया है। सूत्रों की मानें तो इस बार भाजपा मजबूत और प्रभावशाली चेहरे को मैदान में उतारने की रणनीति पर काम कर रही थी। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास गोयल की पुत्रवधू निकिता गोयल का नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहा था, जिन्हें संभावित प्रत्याशी के तौर पर देखा जा रहा था। कृष्ण बेदी चुनाव प्रभारी बनाए गए भाजपा की ओर से निकाय चुनाव को गंभीरता से लेते हुए संगठनात्मक स्तर पर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को उकलाना नगर पालिका चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि सुरेंद्र को सह-प्रभारी बनाया गया है। दोनों नेता लगातार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठकों का दौर चला रहे हैं, जिससे चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जा सके। उकलाना अनाज मंडी में चुनाव कार्यालय बनाया इसके साथ ही भाजपा ने उकलाना की पुरानी अनाज मंडी में अपना चुनाव कार्यालय भी स्थापित कर लिया है, जहां से चुनावी गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है। कार्यालय खुलने के साथ ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियां तेज हो गई हैं। गौरतलब है कि उकलाना नगर पालिका में चेयरपर्सन पद महिला के लिए आरक्षित है और कुल 16 वार्डों में पार्षदों का चुनाव भी इसी दिन कराया जाएगा। भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दल भी अपने-अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की तैयारी में जुटे हैं, जिससे आने वाले दिनों में चुनावी माहौल और अधिक गरमाने की संभावना है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles