Related Posts

बालसमंद नहर परियोजना का सर्वे शुरू:मंत्री से मुलाकात के 24 घंटे में मिले आदेश; 30 दिनों में भेजनी होगी रिपोर्ट




हिसार जिले के बालसमंद क्षेत्र की पुरानी नहरी और पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। किशनगढ़ ब्रांच (KSB) से सिसवाला हेड तक प्रस्तावित लिंक नहर परियोजना का सर्वे कार्य शुरू हो गया है। यह कार्रवाई 3 जून को सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी से मुलाकात के 24 घंटे के भीतर हुई, जब 4 जून को हिसार सिंचाई विभाग को सर्वे के आदेश मिले। 3 जून को एक क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ में सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी, ईआईसी चौहान और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने किशनगढ़ ब्रांच को लाडवी के पास से सिसवाला हेड के माध्यम से बालसमंद क्षेत्र से जोड़ने की मांग प्रमुखता से उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यह योजना स्वर्गीय चौधरी सुरेंद्र सिंह के उस सपने से जुड़ी है, जिसके तहत बालसमंद क्षेत्र को पर्याप्त नहरी पानी उपलब्ध कराया जाना था। तकनीकी अधिकारियों ने नहर मार्ग का सर्वे किया मंत्री श्रुति चौधरी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल सर्वे कराने के निर्देश दिए। इसके परिणामस्वरूप, 4 जून को ही हिसार सिंचाई विभाग को आधिकारिक आदेश प्राप्त हुए और विभाग ने प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी। आज सिंचाई विभाग की टीम ने तकनीकी अधिकारियों और क्षेत्रीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रस्तावित नहर मार्ग का निरीक्षण किया। सर्वे के दौरान नहर के संभावित मार्ग, भूमि की स्थिति, जल प्रवाह क्षमता और तकनीकी व्यवहार्यता का अध्ययन किया गया। 30 दिनों रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता (XEN) के आदेशानुसार, एसडीओ हिसार-1 वीरेंद्र ढांडा, एसडीओ आदमपुर अक्षय छत्तर, जेई आनंद, जेई संदीप और जेई सचिन ने मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित लिंक नहर के सर्वे और व्यवहार्यता परीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। विभाग को 30 दिनों के भीतर विस्तृत व्यवहार्यता रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। यदि यह परियोजना साकार होती है, तो बालसमंद, बुढ़ाक, डोभी, सुंडावास, बसड़ा, खारिया, सरसाना, रोहिल्ला सहित दर्जनों गांवों को नहरी पानी का लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र की वर्षों पुरानी सिंचाई और पेयजल समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। ये लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे इस दौरान कुरड़ा राम नंबरदार, वीरेंद्र पूनिया, अनिल लौरा, राजकुमार लौरा, तारिफ बसड़ा, मोहन सरसाना, परलहाद सुंडावास, चरण सिंह डोभी, सतबीर कसानिया, ईश्वर सुंडावास, राजेश सुंडावास, पारस लौरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें