Related Posts

बाइक को टक्कर मारने वाले रोडवेज ड्राइवर पर केस दर्ज:बहू की हुई थी मौत, सास-ससुर हुए घायल; फतेहाबाद डिपो की थी बस




फतेहाबाद जिले के गांव धांगड़ के पास शनिवार को बाइक सवारों को टक्कर मारने वाले रोडवेज बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। सदर थाना पुलिस ने मृतका के पति बलवान सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि, किरमारा धाम से दर्शन कर लौट रहे गांव भोडियाखेड़ा निवासी परिवार की बाइक को धागड़ पुल के पास पीछे से आ रहे हरियाणा रोडवेज बस ड्राइवर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक नीचे गिर गया और पीछे बैठी बहू की मौत हो गई जबकि उसके सास-ससुर घायल हो गए। रोडवेज बस का नंबर भी नोट कर लिया गया था। यह बस फतेहाबाद डिपो की ही थी। यह था पूरा मामला पुलिस को दी शिकायत में गांव भोडियाखेड़ा निवासी बलवान सिंह ने बताया कि उसके पिता दलीप सिंह, मां कमला और पत्नी कविता बाइक पर सवार होकर किरमारा धाम गए थे। उसके पिता दलीप सिंह बाइक चला रहे थे। वापसी में जब वे धागड़ पुल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस नंबर HR-62 GV-6174 के ड्राइवर ने लापरवाही से बस चलाते हुए उनकी प्लेटिना बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर गए। शिकायत के अनुसार, कविता सड़क के दूसरी ओर गिरी। ड्राइवर बस नहीं रोक सका और बस कविता के ऊपर से गुजर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दलीप सिंह और कमला गंभीर रूप से घायल हो गए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें