बहादुरगढ़ में पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के निर्देशन में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शहर थाना क्षेत्र की सेक्टर-9 पुलिस चौकी की टीम ने एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार होकर पंजाबी ढाबे के पास खड़ा था। गुप्त सूचना पर की घेराबंदी, भागने की कोशिश नाकाम पुलिस चौकी सेक्टर-9 प्रभारी एएसआई रणवीर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर संदिग्ध अवस्था में पंजाबी ढाबे के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर युवक बाइक स्टार्ट कर भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी में मिला अवैध हथियार पुलिस ने तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से एक अवैध हथियार बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान चिराग निवासी दिल्ली के रूप में हुई। बरामद हथियार को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ शहर थाना बहादुरगढ़ में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। अदालत ने भेजा न्यायिक हिरासत में गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार बहादुरगढ़ अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
Source link
बहादुरगढ़ में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:बिना नंबर प्लेट की बाइक पर घूम रहा था आरोपी, गुप्त सूचना पर सेक्टर-9 चौकी पुलिस ने दबोचा
