![]()
पंजाब में हुई बेअदबियों के मामले की जांच के लिए बनी SIT ने अपनी जांच तेज कर दी है। बेअदबी कांड की जांच में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला और फरीदकोट के तात्कालिक डिप्टी कमिश्नर मलविंदर सिंह जग्गी से पूछताछ की जाएगी। जानकारी के अनुसार भाजपा के पूर्व प्रधान विजय सांपला ने बहबलकलां गोलीकांड व बेअदबी मामले की जांच के लिए पंजाब के गवर्नर को एक मांगपत्र दिया था। उस मांगपत्र में लिखे आरोपों के बारे में एसआईटी विजय सांपला से पूछताछ कर सकती है। वहीं, एसआईटी फरीदकोट के तात्कालिक डीसी रहे पूर्व IAS अफसर मलविंदर सिंह जग्गी से भी पूछताछ करेगी। बेअदबी व बहबल कलां गोली कांड में अब तक कई स्तर की जांच हो चुकी हैं लेकिन विजय सांपला और मलविंदर सिंह जग्गी को कभी भी पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया। पूर्व CM बादल के ओएसडी रहे गगनदीप बराड़ से भी पूछताछ बहबल कलां गोलीकांड हो या अकाली सरकार के समय हुई बेअदबी की घटनाएं उन सभी मामलों में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के ओएसडी रहे आईएएस अधिकारी गगनदीप सिंह बराड़ से कई बार पूछताछ हो चुकी है। अब एसआईटी उनसे फिर पूछताछ करेगी। दरअसल एसआईटी उनसे यह जानना चाहती है कि जब बेअदबी और गोली कांड हुआ था उस समय मुख्यमंत्री कार्यालय और अफसरों के बीच क्या संवाद हुआ था। ज्ञानी रघुवीर सिंह ने SIT के सामने दर्ज कराया बड़ा बयान इसी जांच के सिलसिले में एक और बड़ा मोड़ आया है। श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघुवीर सिंह ने भी बहबल कलां गोलीकांड और बेअदबी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के सामने अपना आधिकारिक बयान दर्ज कराया है। ज्ञानी रघुवीर सिंह ने एसआईटी को दिए बयान में खुलासा किया है कि दिसंबर 2024 में श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष हुई धार्मिक कार्यवाही के दौरान, शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान हुई बेअदबी की घटनाओं और बहबल कलां पुलिस गोलीकांड की नैतिक जिम्मेदारी को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था। पूरे कबूलनामे की वीडियो रिकॉर्डिंग भी हुई पूर्व जत्थेदार ने एसआईटी को बताया कि सुखबीर सिंह बादल द्वारा दोष स्वीकार करने का यह पूरा घटनाक्रम सिंह साहिबान, संगत और मीडिया के सामने हुआ था और इस पूरे कबूलनामे की वीडियो रिकॉर्डिंग भी श्री अकाल तख्त साहिब के रिकॉर्ड में सुरक्षित है। एसआईटी अब इस बयान के आधार पर भी जांच के कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
Source link
बहबलकलां गोलीकांड-सांपला, बादल के OSD से होगी पूछताछ:बेअदबी मामले में SIT की जांच तेज; फरीदकोट के पूर्व DC जग्गी भी राडार पर







