![]()
हरियाणा के गुरुग्राम में साइड न देने पर स्कॉर्पियो सवार युवकों ने एक कार चालक की जमकर पिटाई की। गाड़ी से लाठी- डंडे निकालकर उस पर हमला कर दिया। हमले में युवक का फेस खून से लथपथ हो गया। पीड़ित युवक ने घटना का एक वीडियो भी शेयर किया है। ब्लैक कलर की इस स्कॉर्पियो में कुछ युवक बैठे नजर आ रहे हैं। पीड़ित जैसे ही अन्य राहगीरों से मदद मांगने के लिए कहता है, आरोपी स्कॉर्पियो भगाकर फरार हो जाते हैं। कार चालक ने आरोप लगाया- स्कॉर्पियो सवार जिग-जैग कर ड्राइविंग कर रहे थे। जब उन्हें आगे जाने के लिए साइड नहीं दी, आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। पढ़िए, पीड़ित ने वीडियो में क्या आरोप लगाए… चेहरे में कांच के टुकड़े घुसे युवक ने आरोपियों कार का नंबर भी शेयर किया है। स्कॉर्पियो सवार (HR 98 U 0077) नंबर की कार ड्राइव कर रहे थे। इस हमले में युवक के चेहरे पर कांच के कई टुकड़े भी घुस गए। जिससे वह घायल हो गया और चेहरे से खून बहने लगा। पीड़ित ने गुरुग्राम पुलिस को शिकायत भेजकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। —————- यह खबर भी पढ़ें… यमुनानगर में बुलेट सवारों का कार ड्राइवर पर हमला:मारपीट कर गाड़ी तोड़ी, 50 हजार कैश और आईफोन छीन फरार यमुनानगर जिले में शुक्रवार को सुबह बुलेट बाइक सवार युवकों द्वारा एक स्विफ्ट डिजायर कार चालक पर हमला कर उसे घायल करने और कार को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कार सवार को बुलेट बाइक आगे अड़ाकर रोका और फिर वारदात को अंजाम दिया। (पूरी खबर पढ़ें)
Source link
गुरुग्राम में रोडरेज, सड़क पर युवक की पिटाई-VIDEO:पीड़ित बोला- स्कॉर्पियो सवार जिग जैग ड्राइविंग कर रहे थे, साइड न देने पर मुंह तोड़ा







