Related Posts

बल्लभगढ़ थाना सदर के एसएचओ सस्पेंड:पुलिस लाइन भेजा गया, भ्रष्टाचार के लगे आरोप, ड्यूटी में लापरवाही पर हुई कार्रवाई




फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र में थाना सदर के एसएचओ समेर सिंह को भ्रष्टाचार और ड्यूटी में लापरवाही के आरोपों के चलते निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उनके निलंबन के पीछे गांव प्रहलादपुर माजरा डीग में पुलिस टीम पर हुए हमले और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर उठे सवालों को अहम माना जा रहा है। डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक ने एसएचओ समेर सिंह के निलंबन की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, 16 मई को थाना सदर की पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पंकज को निशानदेही के लिए गांव प्रहलादपुर माजरा डीग लेकर पहुंची थी। पुलिस आरोपी से वारदात में इस्तेमाल सामान और अन्य सबूतों के बारे में पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान आरोपी के हाथ में चाकू दिखाई देने पर मौके पर मौजूद ग्रामीण और पीड़ित पक्ष के लोग भड़क गए। ग्रामीणों का आरोप पुलिस ने उपलब्ध कराया चाकू ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपी को ही चाकू उपलब्ध कराया और उसे लोगों को डराने के लिए खुला छोड़ दिया। इस बात को लेकर लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और भीड़ ने पुलिस टीम का विरोध शुरू कर दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि गुस्साए लोगों ने पुलिस वाहन में तोड़फोड़ कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया गया। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे और एसएचओ समेर सिंह की भूमिका भी जांच के घेरे में आ गई। भ्रष्टाचार के लगते रहे हैं आरोप सूत्रों के अनुसार समेर सिंह पर पहले से भी भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप लगते रहे हैं। बताया जा रहा है कि विभाग को उनके खिलाफ कई शिकायतें मिल चुकी थीं। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया। बताया जा रहा है कि समेर सिंह इससे पहले थाना छांयसा में भी तैनात रह चुके हैं। फिलहाल विभागीय जांच जारी है और मामले में आगे भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें