Related Posts

बरनाला में डेरे को लेकर दो गुटों में विवाद:महंत पर व्यक्ति के साथ मारपीट का आरोप, ग्रामीणों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन




बरनाला जिले के भदौड़ क्षेत्र के गांव नैनेवाल में एक डेरे के प्रबंधन को लेकर दो गुटों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया है। इस विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक गुट ने दूसरे पक्ष पर मारपीट कर एक व्यक्ति को घायल करने का आरोप भी लगाया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने थाने के बाहर रोष व्यक्त किया। सरपंच गगनदीप सिंह ने बताया कि जिला बठिंडा निवासी महंत जगतार सिंह लंबे समय से गांव के डेरे में रह रहे थे, लेकिन ग्राम वासियों ने सर्वसम्मति से उन्हें वहां से भेज दिया था। मारपीट कर खुद अस्पताल में करवाया भर्ती सरपंच का आरोप है कि अब महंत जगतार सिंह दोबारा डेरे पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि महंत ने अपने एक साथी सोनी के साथ खुद ही मारपीट कर उसे जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया और गांव के लोगों पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल इसी शिकायत को लेकर बड़ी संख्या में गांव वासी पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की तो वे चुप नहीं बैठेंगे। दूसरी ओर, महंत जगतार सिंह ने इन आरोपों का खंडन किया। महंत पर व्यक्ति को घायल करने का आरोप महंत जगतार सिंह कहा कि कुछ लोग उनके साथ धक्केशाही कर रहे हैं जिसे वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। महंत ने आरोप लगाया कि उनके एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल किया गया है और वे इसके लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। मारपीट के मामले में केस दर्ज महंत के अनुसार, गांव के लोग उन्हें चाहते हैं और वे हमेशा वहां धार्मिक कार्य करते रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ लोग उन्हें जबरदस्ती वहां से निकालना चाहते हैं। इस संबंध में थाना भदौड़ के प्रभारी हरसिमरनजीत सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मारपीट के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी ने आश्वासन दिया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और किसी के साथ भी नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें