शहर के पॉश इलाके बीबी वाला रोड पर स्थित एक होटल में 20 वर्षीय युवक द्वारा पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का दुखद मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना कैंट पुलिस और सहारा जन सेवा की टीम तुरंत मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के खेड़ा जिले के निवासी 20 वर्षीय रमित के रूप में हुई है। थाना कैंट के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने स्वयं पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। जांच में सामने आया कि रमित पिछले मई महीने से इसी होटल में काम कर रहा था और वहीं पर रह रहा था। होटल कर्मचारियों ने पुलिस को दी सूचना घटना का पता उस समय चला जब होटल के अन्य कर्मचारियों ने रमित को पंखे से लटका देखा। इसके तुरंत बाद उन्होंने स्थानीय कैंट थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम, संदीप गोयल के नेतृत्व में, एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में सहारा टीम ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। खुदकुशी के कारणों की जांच जारी फिलहाल युवक द्वारा इतना खौफनाक कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है और उत्तर प्रदेश से परिजनों के पहुंचने के बाद उनके बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Source link
बठिंडा में होटल में कर्मचारी ने की आत्महत्या:यूपी का 20 वर्षीय युवक कई माह से यहां कर रहा था काम, सुबह पंखे पर लटका मिला शव
