जालंधर के पीएपी से अमृतसर जाने वाले हाईवे पर जेसी रिसॉर्ट के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। हाईवे के फ्लाईओवर पर बिना किसी साइन बोर्ड के खड़ी एक खराब बस को बचाने के चक्कर में पीछे से आ रहे कंटेनर और टिप्पर में टक्कर हो गई, जिसके बाद टिप्पर फ्लाईओवर से सीधे नीचे गिरकर पलट गया। इस दुर्घटना में टिप्पर चालक का हाथ फ्रैक्चर हो गया है, जबकि किसी तरह की जानी नुकसान से बचाव रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाया और बाधित ट्रैफिक को सुचारू कराया। जानकारी के अनुसार जेसी रिसॉर्ट के पास फ्लाईओवर पर एक बेकाबू टिप्पर अनियंत्रित होकर सीधे नीचे गिर पड़ा और पलट गया। इस हादसे में राहगीर बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हादसे के बारे में जानकारी देते हुए टिप्पर चालक दिलजिंदर सिंह ने बताया कि फ्लाईओवर पर ‘ननकाना साहिब’ नाम की एक बस काफी समय से खराब हालत में खड़ी थी। बस चालक ने वहां सुरक्षा के लिहाज से कोई भी रिफ्लेक्टर या चेतावनी भरा साइन बोर्ड नहीं रखा हुआ था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने खड़ी बस में टक्कर मार दी।
टिप्पर भी अनियंत्रित होकर पलट गया कंटेनर की टक्कर के बाद पीछे आ रहा टिप्पर भी अनियंत्रित होकर बस से जा टकराया और संतुलन बिगड़ने के कारण फ्लाईओवर की रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नीचे जा गिरा। टिप्पर के नीचे गिरते ही गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण हादसे में टिप्पर चालक दिलजिंदर सिंह की बाजू (हाथ) फ्रैक्चर हो गई और गाड़ी का भी भारी नुकसान हुआ है।
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस की टीम हादसे की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन और सड़क सुरक्षा फोर्स (की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस ने क्रेन की मदद से नीचे पलटे टिप्पर और फ्लाईओवर पर खड़ी खराब बस को सड़क से हटवाया। इस हादसे के बाद बाधित हुए यातायात को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोबारा सामान्य और सुचारू कराया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और लापरवाही बरतने वाले बस चालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Source link
