Top 5 This Week

Related Posts

हांसी के वन महोत्सव में नहीं पहुंचे मंत्री विपुल गोयल:विधायक विनोद भयाना ने किया पौधारोपण, बोले- प्रदेश में 2 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य




हांसी जिले का पहला जिला स्तरीय वन महोत्सव गुरुवार को गांव गढ़ी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। उनके अनुपस्थित रहने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया। इसके बाद स्थानीय विधायक विनोद भयाना ने मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपायुक्त राहुल नरवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। वन महोत्सव की शुरुआत पौधारोपण अभियान से हुई। विधायक विनोद भयाना, उपायुक्त राहुल नरवाल और विभिन्न विद्यालयों के लगभग 500 विद्यार्थियों ने पौधे लगाए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वन विभाग द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण भी किया गया। पेड़ मानव जीवन के लिए आवश्यक : विधायक विधायक विनोद भयाना ने अपने संबोधन में कहा कि पेड़ मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने प्रदेशभर में दो करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसे जनआंदोलन का रूप दिया जा रहा है। उन्होंने लगाए गए प्रत्येक पौधे की सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करने की बात कही। उपायुक्त राहुल नरवाल ने कहा कि पौधारोपण अभियान की सफलता तभी संभव है, जब प्रत्येक व्यक्ति अपने लगाए गए पौधे की देखभाल उसके वृक्ष बनने तक करे। उन्होंने विद्यालयों, पंचायतों और सरकारी संस्थानों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, नीट परीक्षा में सराहनीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और गांव के लाइनमैन संदीप कुमार को विधायक विनोद भयाना तथा उपायुक्त राहुल नरवाल ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में एडीएफओ प्रमोद मलिक, डीएसपी रविंद्र सांगवान, रेंज फॉरेस्ट अधिकारी रमेश यादव, जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह श्योराण, बीडीसी अध्यक्ष शीला देवी, सरपंच सज्जन कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ग्रामीण और विद्यार्थी उपस्थित थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें