Top 5 This Week

Related Posts

बठिंडा में जमीन विवाद में चली गोली, एक गंभीर घायल:कोटकपूरा पुलिस गिरफ्तारी करने पहुंची थी, इलाके में तनाव; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी




बठिंडा के गांव गुरुसर सैणेवाला में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, कोटकपूरा पुलिस एक दर्ज मामले में गिरफ्तारी करने के लिए गांव पहुंची थी। इसी दौरान गोली चलने की घटना हुई। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली पुलिस द्वारा चलाई गई या किसी अन्य व्यक्ति ने। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी सूत्रों के मुताबिक, यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। जमीन से जुड़ा मामला, दो गुट शामिल- जसमीत सिंह पुलिस अधिकारी एसपीडी जसमीत सिंह ने बताया कि यह जमीन से जुड़ा मामला है, जिसमें दो गुट शामिल थे। उन्होंने पुष्टि की कि निर्मल सिंह उर्फ टीटू नामक व्यक्ति घायल हुआ है। जसमीत सिंह ने कहा कि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें