spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फिरोजपुर में आढ़ती से 67 गेहूं के बैग चोरी:चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर वारदात को दिया अंजाम, एक लाख रुपए का नुकसान




फिरोजपुर के गुरुहरसहाय क्षेत्र में एक आढ़ती के फड़ से गेहूं के बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पीड़ित पक्ष ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है।जानकारी के अनुसार, चोरों ने रात के समय फड़ की चारदीवारी में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे गेहूं के बैग चोरी कर लिए। बताया जा रहा है कि आरोपी बोलेरो पिकअप गाड़ी में सवार होकर आए थे। आढ़ती गौरव सचदेवा ने बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना चौकीदार के फोन से मिली। चौकीदार ने बताया कि फड़ पर रखे गेहूं के बैग गायब हैं। गौरव सचदेवा के अनुसार, चोर करीब 85 बैग बाहर निकाल चुके थे, लेकिन जब शोर मचाया गया तो वे जल्दबाजी में 67 बैग लेकर फरार हो गए। 18 बैग मौके पर छोड़कर चोर फरार जबकि 18 बैग मौके पर ही छोड़ गए। इस चोरी से उन्हें करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मालिक ने कहा कि जो भी व्यक्ति आरोपियों के बारे में जानकारी देगा, उसे इनाम दिया जाएगा और उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं गेहूं का संदिग्ध माल बेचा जा रहा हो तो इसकी सूचना तुरंत दें। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles