spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जींद में रामचंद्र जांगड़ा का दुष्यंत चौटाला पर तंज:बोले- खुद का प्रचार करवा रहे पूर्व डिप्टी सीएम; खाप प्रधानों को बताया अनजान




जींद जिले में घोघड़िया गांव में जिम का उद्घाटन करने के बाद पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा नेता रामचंद्र जांगड़ा संदीप आर्य के निवास पर पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने दुष्यंत चौटाला-हिसार पुलिस मामले, छात्र महापंचायत, खाप-पंचायतों के राजनीतिकरण और बृजेंद्र सिंह की सदभाव यात्रा पर अपनी प्रतिक्रिया दी। हिसार पुलिस और दुष्यंत चौटाला के बीच चल रहे मामले पर भाजपा नेता ने कहा कि दुष्यंत चौटाला का हिसार पुलिस वाला मामला कोई गंभीर विषय नहीं है। ये अपना प्रचार ज्यादा करवा रहे हैं। इस प्रकरण में उनके साथ कोई बदमीजी नहीं हुई है ना ही कोई गाड़ी के साथ कुछ हुआ है। ये खुद का प्रचार ज्यादा करवा रहे हैं। खाप-पंचायतों को राजनीतिक अखाड़ा नहीं बनाना चाहिए हिसार में छात्र महापंचायत को लेकर खाप, पंचायतों को निमंत्रण दिए जाने पर रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि पंचायतों का आदर करता हूं लेकिन मैं कितने ही ऐसे लोगों को भी जानता हूं जिनको लोग घर में नहीं जानते और वो अपने आप में सर्व खाप का प्रधान खुद को बताते हैं। पता नहीं कितनी पंचायतें आज बनी हुई हैं। पहले पंचायतों की बहुत गरिमा होती थी उनके निर्णयों को माना जाता था। निर्णय भी गंभीरता, निष्पक्षता से करते थे। खाप-पंचायतों को राजनीतिकरण करना कोई शोभा नहीं देता, क्योंकि खाप पंचायत सामाजिक तंत्र से बनी होती है। राजनीति अखाड़ा सामाजिक पंचायतों को नहीं बनाना चाहिए। अभय चौटाला की पार्टी के अगली बार विधायक भी नहीं बनेंगे रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि अभय चौटाला की पार्टी के अब की बार दो विधायक बने हैं अगली बार वो भी नहीं बनेंगे। इनका समय समाप्त हो चुका है। कांग्रेस, भूपेंद्र सिंह हुड्डा का अपना विषय है वो अलग है भाजपा का उस विचारधारा से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा कभी पर्दे के पीछे की राजनीति नहीं करती स्पष्ट राजनीति करती है। बीरेंद्र सिंह के परिवार को सम्मान देने में कोई कसर नहीं छोड़ी बृजेंद्र सिंह द्वारा निकाली जाने वाली सदभाव यात्रा पर बोलते हुए रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि चौ. बीरेंद्र सिंह के परिवार में तीन व्यक्ति हैं। बीरेंद्र सिंह को केंद्रीय मंत्री बनाया, उनकी पत्नी को विधायक बनाया, उनके बेटे को सांसद बनाया। भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी क्योंकि इनका इतिहास सर छोटूराम के साथ जुड़ा है उनके नाती हैं ये, ऐसे परिवार को सम्मान देने में भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। सदभाव यात्रा का एजेंडा क्या है: जांगड़ा जांगड़ा ने कहा कि जो यात्रा वो निकाल रहे हैं उसका एजेंडा क्या है। आज कांग्रेस भी उस एजेंडा का समर्थन नहीं कर रही है भाजपा को तो छोड़ कर जा चुके हैं। सदभाव हरियाणा के खून में है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles