spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी में कर्मियों ने विधायक को सौंपा मांगपत्र:अग्निकांड में कर्मियों से भेदभाव पर रोष; फरटिया बोले- विधानसभा में उठाउंगा मामला




भिवानी में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के खंड लोहारू ने फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए अग्निशमन विभाग के दो कर्मचारियों के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की है। संघ ने सरकार की कथित भेदभावपूर्ण मुआवजा और आश्रितों को नौकरी देने की नीति पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए स्थानीय विधायक राजबीर सिंह फरटिया को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन डॉ. सुरेश भारद्वाज, प्रधान, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, खंड लोहारू, के नेतृत्व में सौंपा गया। समान मुआवजा और नौकरी की मांग कर्मचारियों ने मांग की कि 16 फरवरी 2026 को फरीदाबाद में हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिवारों को सरकार समान और न्यायपूर्ण नीति के तहत उचित मुआवजा दे। साथ ही, उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। विधानसभा सत्र में उठाने की अपील कर्मचारियों ने विधायक से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण मुद्दे को हरियाणा विधानसभा के आगामी सत्र में प्रमुखता से उठाएं ताकि प्रभावित परिवारों को उनका हक मिल सके। विधायक ने दिया पूर्ण समर्थन विधायक राजबीर सिंह फरटिया ने ज्ञापन में दर्ज मांगों का पूर्ण समर्थन किया। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वे आगामी विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को मजबूती से उठाएंगे और प्रभावित परिवारों के हक में सरकार से उचित कार्रवाई की मांग करेंगे। नगरपालिका यूनियन प्रधान सहित अनेक मौजूद इस अवसर पर नगरपालिका यूनियन के प्रधान आशु सहित अनेक कर्मचारी और संगठन के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर कर्मचारियों के अधिकारों के लिए अपनी आवाज बुलंद की।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles