spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फाजिल्का में ₹150 करोड़ की 30 किलो हेरोइन बरामद:BSF-काउंटर इंटेलीजेंस की संयुक्त कार्रवाई में बाइक सवार दो तस्कर गिरफ्तार




फाजिल्का में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। बीएसएफ की 55 बटालियन और काउंटर इंटेलीजेंस विंग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 30 किलो हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 150 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, काउंटर इंटेलीजेंस विंग को नशा तस्करी से संबंधित गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर बीएसएफ और काउंटर इंटेलीजेंस की संयुक्त टीम ने फाजिल्का के शतीरवाला रोड पर विशेष नाकाबंदी की। इस दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से गट्टों में छिपाकर रखे गए 53 पैकेट हेरोइन बरामद हुए। पुलिस कोर्ट से मांगेंगी आरोपियों की रिमांड फाजिल्का स्टेट स्पेशल सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह निवासी गांव नूरशाह और मनप्रीत सिंह निवासी गांव हसता कलां, जिला फाजिल्का के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाना फाजिल्का में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। पूछताछ के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि हेरोइन की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles