spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फाजिल्का में बाथरूम में छिपाकर रखी 400 लीटर लाहन पकड़ी:पुलिस-एक्साइज विभाग की रेड से मचा हड़ंकप; नाली में बहाई कच्ची शराब




अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस-एक्साइज विभाग ने गांव महालम में रेड की। इस दौरान शौचालय में छिपाकर रखी अवैध लाहन का जखीरा मिला है। बता दें कि शौचालय के अंदर ड्रमों में भरकर छिपाकर रखी गई अवैध लाहन को बरामद किया गया। इसके बाद अधिकारियों से इसे नाली में बहा दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस और एक्साइज विभाग द्वारा लगातार अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ शिकंजा कसा जा रहा है। इसी के तहत पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। गांव महालम में की गई रेड के दौरान एक घर के अंदर बने शौचालय के भीतर ड्रमों में भरकर अवैध लाहन का जखीरा छिपाकर रखा गया था । अवैधा लाहन से भरे ड्रमों को शौचालय से बाहर निकाल कर उक्त घर के अंदर ही प्रांगण में बहा दिया गया । बताया जा रहा है कि करीब 400 लीटर अवैध लाहन इन ड्रमों में भरकर छिपाई गई थी। इसकी सूचना संबंधित थाने को दी गई है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles