Related Posts

फाजिल्का में प्रेस भवन के लिए 20 लाख मंजूर:विधायक सवना ने इंटरनेशनल प्रेस दिवस पर किया ऐलान, दो दिन में शुरू होगा काम




फाजिल्का में इंटरनेशनल प्रेस दिवस के मौके पर पत्रकारों के लिए बड़ी सौगात की घोषणा की गई है। विधायक नरेंद्रपाल सवना ने बताया कि शहर के प्रताप बाग में प्रेस भवन बनाया जाएगा, जिसके लिए पंजाब सरकार की ओर से करीब 20 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। विधायक सवना ने कहा कि फाजिल्का के पत्रकार लंबे समय से प्रेस भवन की मांग कर रहे थे, जिसे अब सरकार ने पूरा करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि प्रताप बाग में पड़ी खंडहर हालत वाली जगह का उपयोग कर यहां आधुनिक प्रेस भवन का निर्माण किया जाएगा। विधायक ने दी इंटरनेशनल प्रेस दिवस की बधाई उन्होंने पत्रकारों को इंटरनेशनल प्रेस दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और उसकी सुविधाओं का ध्यान रखना सरकार की जिम्मेदारी है। इसी सोच के तहत यह पहल की गई है। विधायक ने बताया कि उन्होंने खुद प्रताप बाग का दौरा कर संभावित स्थान का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दो दिनों के भीतर इस परियोजना का नींव पत्थर रखा जाएगा और निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही यह भवन तैयार कर फाजिल्का प्रेस को सौंप दिया जाएगा, जिससे पत्रकारों को बेहतर कार्य सुविधा मिल सकेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें