Related Posts

फाजिल्का में ट्रक ऑपरेटरों का धरना:गोदाम का रास्ता खराब होने पर जताई नाराजगी; प्रशासन पर अनदेखी का लगाया आरोप




फाजिल्का में गांव चौवाड़ियावाली के पास बने गोदाम के गेट पर ट्रक ऑपरेटरो ने धरना लगा दिया। आरोप लगाए जा रहे हैं कि गोदाम को जाने वाला रास्ता सही नहीं है। रास्ते में पड़े रेत में ट्रक फंस रहे हैं। इससे उनकी गाड़ियों का नुकसान होने के साथ-साथ उन्हें जानी नुकसान होने का खतरा है। हालांकि इतना ही नहीं उनका आरोप है कि गोदाम के पास बना कंडा खराब है। इसलिए गाड़ी का वजन करवाने के लिए दूसरे कंडे पर भेजा जा रहा है, जिससे ज्यादा खर्च हो रहा है। उन्होंने मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए इंसाफ की मांग की है। उधर, प्रशासन का कहना है कि आ रही इन समस्याओं को सही किया जा रहा है। ट्रक ऑपरेटर सुरिंदर कुमार ने बताया कि चुवाड़ीया वाली गोदाम बना हुआ है। जहां उनके द्वारा गेहूं का माल अनलोड किया जा रहा है। हालांकि उनका आरोप है कि बिना मंजूरी के गोदाम बना हुआ है । जहां रेत बहुत ज्यादा है। रोजाना दो गाड़ियां फंस जाती है। लोग मारपीट तक उतर जाते हैं उन्होंने आरोप लगाया कि जब उनके द्वारा इसका विरोध किया गया तो उनके साथ मारपीट तक लोग उतर रहे है । जिससे इंसाफ की मांग के लिए आज ट्रक ऑपरेटरों ने धरना लगा दिया और कहा जा रहा है कि रास्ते में कालेज और घर पड़ते है। उन्होंने आरोप लगाया कि पता नहीं कैसे इस गोदाम को पास करवाया गया है। जो हो नहीं सकता। फिलहाल उनके द्वारा अपनी मांग को लेकर अब गोदाम के गेट के पास धरना लगा जाम लगा दिया है । सड़क सही करवा करवा रहे: डीएफएससी उधर डीएफएससी वंदना कंबोज ने बताया कि रेत में वाली रोड पर रोलर चलवा कर सड़क सही करवा रहे है। जबकि गोदाम के पास लगे कंडे में आई तकनीकी खराबी के लिए टेक्नीशियन बुलाया गया है और उसे भी सही करवाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें