spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में सौतेला पिता ही निकला बच्चे का हत्यारा:आरोपी गिरफ्तार, कमरे में अकेला पाकर रेता गला; पति-पत्नी में होता था विवाद




फरीदाबाद के सूरजकुंड थाना क्षेत्र के लक्कड़पुर में 21 जून को हुई 3 वर्षीय मासूम आदित्य की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्चे की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके सौतेले पिता ने ही की थी। आरोपी ने मासूम का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, बच्चे के नाना श्रीराम निवासी शिव दुर्गा विहार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके 3 वर्षीय नाती आदित्य की किसी अज्ञात व्यक्ति ने गला रेतकर हत्या कर दी है। शिकायत मिलने के बाद थाना सूरजकुंड पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम को भी जांच में लगाया गया। बच्चे को लेकर पति-पत्नी में होता था विवाद जांच के दौरान पुलिस ने बच्चे की मां सुधा तिवारी और उसके पति सुशांत से पूछताछ की। शुरुआती जांच में पुलिस को सुशांत की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद जब उससे गहन पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने करीब एक साल पहले सुधा तिवारी से प्रेम विवाह किया था। सुधा के पहले पति से बेटा आदित्य था। आरोपी बच्चे को पसंद नहीं करता था और इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बच्चे की देखभाल के लिए उसे उसके नाना-नानी के पास छोड़ दिया गया था। हालांकि, सुधा अपने बेटे से मिलने के लिए अक्सर मायके आती थी, जिसे लेकर भी सुशांत नाराज रहता था। कमरे में अकेला था बच्चा, तभी रेता गला पुलिस के अनुसार, घटना से दो-तीन दिन पहले आरोपी अपनी पत्नी के साथ शिव दुर्गा विहार आया हुआ था। 21 जून की सुबह जब आदित्य कमरे में अकेला था, तब आरोपी चुपचाप उसके कमरे में पहुंचा और धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह बाहर निकल गया ताकि किसी को उस पर शक न हो। कुछ देर बाद जब बच्चे की मां घर लौटी तो वह सुशांत के साथ कमरे में गई। वहां आदित्य खून से लथपथ बिस्तर पर मृत पड़ा मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस, फोरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच आगे बढ़ाई। कल कोर्ट में पेश करेगी पुलिस पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले में जांच के दौरान सामने आए सबूतों और आरोपी के कबूलनामे के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles