![]()
फरीदाबाद के सदर बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर बिलौच स्थित आईटीआई के पास 30 जून की शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में घायल दूसरे बाइक चालक कृष्ण की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले इस हादसे में गंभीर रूप से घायल पंकज ने 1 जुलाई को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। अब इस दुर्घटना में दोनों युवकों की मौत होने से दोनों परिवारों में शोक का माहौल है। पुलिस को दी शिकायत में गांव गालिमपुर, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) निवासी ललित ने बताया कि उनका भतीजा पंकज मजदूरी का काम करता था और फतेहपुर बिलौच में उनके साथ रह रहा था। चार दिन पहले हुआ था हादसा 30 जून की रात करीब आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि आईटीआई फतेहपुर बिलौच के पास पंकज की बाइक का सड़क हादसा हो गया है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, जहां पंकज और दूसरी बाइक चला रहे कृष्ण गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े थे। दोनों घायलों को तुरंत सेक्टर-8 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने पंकज की हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया, जहां 1 जुलाई को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल कृष्ण का इलाज जारी था, लेकिन उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दोनों युवकों की मौत के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया और उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि हादसे के सभी पहलुओं का पता लगाया जा सके।
Source link
फरीदाबाद में घायल बाइक सवारों ने तोड़ा दम:सड़क पर पड़े मिले थे दोनों, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था इलाज







