spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मानेसर नगर निगम ने पांच अवैध RMC प्लांट तोड़े:बिना अनुमति चल रहे थे, नियमों का पालन न करने पर हुई कार्रवाई




गुरुगाम जिले में मानेसर नगर निगम की इंफोर्समेंट विंग ने शनिवार को गढ़ी-बसई रोड पर कार्रवाई की। इस दौरान पांच अवैध रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांटों को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई नगर निगम के डीटीपी राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ शशिकांत की मौजूदगी में हुई। निगम की टीम ने जेसीबी मशीनों की सहायता से श्री बालाजी आरएमसी, इंफ्रा मार्केट कंक्रीट, एटूवी आरएमसी, श्री राम आरएमसी और शिवम रेडीमिक्स प्लांट को ध्वस्त किया। अधिकारियों ने बताया कि ये सभी प्लांट आवश्यक अनुमति और वैध दस्तावेजों के बिना संचालित हो रहे थे। तैनात रही पुलिस और नगर निगम की टीम कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल और नगर निगम की टीम तैनात रही। डीटीपी राजेंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि कार्रवाई से पहले संबंधित इकाइयों के दस्तावेजों की जांच की गई थी। नियमों का पालन न होने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम क्षेत्र में बिना अनुमति किसी भी प्रकार की औद्योगिक या व्यावसायिक गतिविधि संचालित नहीं होने दी जाएगी। शर्मा ने यह भी बताया कि अवैध निर्माणों और अवैध रूप से संचालित इकाइयों के खिलाफ निगम का अभियान लगातार जारी रहेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles