spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

CM सैनी बोले- CA देश की आर्थिक रीढ़:बैलेंस शीट ही नहीं अर्थव्यवस्था तय कर रहे; पंचकूला में प्रज्ञान-2026 का उद्घाटन




हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) देश की आर्थिक मजबूती के प्रमुख स्तंभ हैं और विकसित भारत के निर्माण में उनकी भूमिका सबसे अहम रहने वाली है। उन्होंने कहा कि एक CA के हस्ताक्षर केवल किसी कंपनी का बैलेंस शीट नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की दिशा और दशा भी तय करते हैं। मुख्यमंत्री ने पंचकूला में आयोजित CA छात्रों के राष्ट्रीय सम्मेलन ‘प्रज्ञान-2026’ का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से पंचकूला में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए 5 एकड़ भूमि की मांग पर सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया। कार्यक्रम में CM की बड़ी बातें देश के भरोसे की चाबी CA के हाथों में मुख्यमंत्री ने कहा कि CA की सबसे बड़ी ताकत उसकी व्यावसायिक नैतिकता और ईमानदारी है। डिग्री हासिल करने के बाद उनके हाथों में देश के भरोसे की जिम्मेदारी होगी। एक ईमानदार सलाह और सही ऑडिट रिपोर्ट से सरकारी खजाना मजबूत होता है, जिसका लाभ देश की सुरक्षा और गरीबों के कल्याण तक पहुंचता है। AI से नौकरी नहीं, काम करने का तरीका बदलेगा मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं, लेकिन कोई भी तकनीक इंसान के विवेक, अनुभव और नैतिक निर्णय का विकल्प नहीं बन सकती। AI डेटा प्रोसेसिंग आसान कर सकता है, लेकिन ईमानदारी और जिम्मेदारी केवल इंसान ही निभा सकता है। ICAI के 5.30 लाख सदस्य, 12 लाख छात्र कार्यक्रम में बोर्ड ऑफ स्टडीज के चेयरमैन CA राजेश शर्मा ने बताया कि ICAI दुनिया की सबसे बड़ी अकाउंटिंग संस्था है। इसके देशभर में 185 शाखाएं, विदेशों में 154 ओवरसीज चैप्टर और 31 प्रतिनिधि कार्यालय हैं। संस्थान से 5.30 लाख सदस्य जुड़े हैं, जबकि 12 लाख से अधिक छात्र अध्ययन कर रहे हैं। कार्यक्रम में ICAI और निकासा के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में CA छात्र मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles