फरीदाबाद हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने अपने निवास पर खुले दरबार का आयोजन कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। खुले दरबार में सेक्टर-37 के निवासियों ने क्षेत्र में अंदर जाने वाले रास्ते को बंद रखने, नए ट्यूबवेल लगाने, पानी की सप्लाई का समय 2 से बढ़ाकर 3 घंटे करने और एमसीएफ कार्यालय में बने अंडरग्राउंड वॉटर टैंक की लीकेज ठीक कराने की मांग उठाई। मंत्री ने इन समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जाम से राहत दिलाने की मांग रखी इसके अलावा, बीपीटीपी पार्क एलीट फ्लोर्स के लोगों ने मुख्य चौक पर ट्रैफिक लाइट लगाने और जाम से राहत दिलाने की मांग रखी, जिस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। कॉलोनी को नियमित करने की मांग साथ ही, वार्ड-44 के गांव मलेरना के निवासियों ने डीटीपी नोटिस को लेकर अपनी चिंता जताई और कॉलोनी को नियमित करने की मांग की। मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस मामले में संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाएगा। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सरकार की प्राथमिकता है और जनता से सीधा संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी है।
Source link
फरीदाबाद में खाद्य मंत्री नागर ने लगाया खुला दरबार:पानी सप्लाई को लेकर निर्देश दिए, लोगों ने कॉलोनी नियमित करने की मांग की
