spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद के विनय नगर में बिजली को लेकर हंगामा:लोगों ने रोड़ पर जाम लगाया, नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग, पुलिस ने हालात सामान्य कराए




फरीदाबाद के विनय नगर इलाके में पिछले 5 दिनों से जारी बिजली संकट ने लोगों का सब्र तोड़ दिया। देर रात स्थानीय निवासियों ने घरों से बाहर निकलकर सड़क जाम कर कई घंटे तक जमकर हंगामा किया। लोगों की मांग है कि इलाके में तीन नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएं, ताकि बिजली आपूर्ति सुचारू हो सके। 5 दिनों से बिजली की किल्लत झेल रहे स्थानीय निवासी संदीर, संतोष और जनक ने बताया कि वार्ड नंबर 25-26 के लोग पिछले कई दिनों से भारी परेशानी झेल रहे हैं। बिजली न होने के कारण पीने के पानी की भी किल्लत हो गई है। हालात ऐसे हैं कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उन्हें स्कूल भेजना भी मुश्किल हो गया है। ट्रांसफार्मर लोड नही ले रहा लोगों का कहना है कि इलाके में लगा ट्रांसफार्मर लोड नहीं उठा पा रहा। गर्मी बढ़ने के साथ समस्या और गंभीर हो गई है। बिजली विभाग ने पिछले एक हफ्ते में तीन बार ट्रांसफार्मर बदला, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। पुलिस ने हालात सामान्य कराए हंगामे की सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। पुलिस ने बिजली विभाग के कर्मचारियों से लोगों की बात कराई और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम हटाया और स्थिति सामान्य हो गई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles