Related Posts

फरीदकोट मॉडर्न जेल से 9 मोबाइल फोन बरामद:जेल कर्मियों की टीम ने बैरकों में चलाया गया सर्च ऑपरेशन,6 हवालातियों पर केस दर्ज




फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद हवालातियों और कैदियों से मोबाइल फोन समेत अन्य पाबंदीशुदा सामान बरामद होने का सिलसिला लगातार जारी है। जेल प्रशासन ने एक बार फिर सर्च ऑपरेशन के दौरान 9 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस संबंध में पुलिस को शिकायत भेजकर 6 हवालातियों के खिलाफ जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस को भेजी शिकायत में जेल के सहायक अधीक्षक भिवम तेज सिंगला ने बताया कि जेल अधीक्षक के दिशा-निर्देशों के अनुसार समय-समय पर जेल परिसर में सर्च अभियान चलाया जाता है। इसी के तहत वीरवार रात बैरकों में तलाशी ली गई। 6 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज इस दौरान हवालाती मोगा निवासी जशनदीप सिंह, फिरोजपुर निवासी रविंद्र सिंह उर्फ रवि, मोगा निवासी सुखपाल सिंह,सरबजीत सिंह ,फरीदकोट निवासी अर्जन सिंह और फाजिल्का निवासी लवप्रीत सिंह से कुल 9 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस शिकायत पर थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने इन 6 हवालातियों के खिलाफ जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हवालातियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेंगे-डीएसपी इस संबंध में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि अब नामजद हवालातियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनके पास जेल के अंदर मोबाइल फोन कैसे पहुंचे। यदि जांच में किसी जेल अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें