फरीदकोट में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ‘किक्की’ ढिल्लों ने जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार, आम आदमी पार्टी के विधायकों और पुलिस अधिकारियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी के विधायकों की शह पर पुलिस द्वारा विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओं के साथ धक्केशाही की जा रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। पुलिस पर नाजायज तरीके से फंसाने का आरोप उन्होंने कहा कि सरकार बदलने के बाद इन अधिकारियों से हर मामले का हिसाब लिया जाएगा। वीरवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों ने तीन मामलों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन मामलों में पुलिस द्वारा विपक्षी नेताओं को नाजायज तरीके से केसों में फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि या तो फरीदकोट की एसएसपी डॉ प्रज्ञा जैन का अपने अधीन अधिकारियों पर कोई नियंत्रण नहीं है या फिर पुलिस सत्ताधारी नेताओं के दबाव में काम कर रही है, जो आम जनता के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। सरकार बदलने पर अफसरों को खामियाजा भुगतना पड़ेगा-किक्की ढिल्लों पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों ने फरीदकोट जिले के कोटकपूरा से विधायक और पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उनकी शह पर भी विपक्षी नेताओं को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं और आम लोगों के साथ धक्केशाही तुरंत बंद की जाए, अन्यथा सरकार बदलने के बाद उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
Source link
फरीदकोट में किक्की ढिल्लों का सरकार पर हमला:बोले- विधायकों के दबाव में काम कर रही पुलिस, विपक्षी नेताओं को फंसाया जा रहा
