spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदकोट में अर्श डल्ला गैंग के गुर्गे से मिला मोबाइल:मॉडर्न जेल में चला सर्च ऑपरेशन, 4 फोन पकड़े गए; 4 हवालातियों पर FIR




फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में प्रशासन ने सर्च अभियान के दौरान आतंकी अर्श डल्ला गैंग से जुड़े गैंगस्टर नवजोत सिंह समेत चार हवालातियों से चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में जेल प्रशासन ने पुलिस को शिकायत भेजी, जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ जेल एक्ट के तहत दो केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस को भेजी गई पहली शिकायत में जेल के सहायक अधीक्षक कर्मजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जेल अधीक्षक के निर्देशों पर समय-समय पर विभिन्न बैरकों में तलाशी अभियान चलाया जाता है। इसी अभियान के तहत जेल के ब्लॉक-बी की बैरक नंबर-6 की तलाशी ली गई। न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल में बंद तलाशी के दौरान वहां बंद हाई-रिस्क हवालाती बरनाला निवासी नवजोत सिंह के कब्जे से एक टच स्क्रीन मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया गया। नवजोत सिंह पर आतंकी अर्श डल्ला गैंग से जुड़े होने के आरोप हैं। वह गांव हरीनौ के गुरप्रीत सिंह हत्याकांड में गिरफ्तारी के बाद इन दिनों न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल में बंद है। तीन हवालातियों से मोबाइल फोन बरामद एक अन्य शिकायत में सहायक अधीक्षक कर्मजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जेल कर्मचारियों ने अलग-अलग बैरकों में तलाशी अभियान के दौरान तीन हवालातियों से मोबाइल फोन बरामद किए। इनमें लुधियाना निवासी रमनदीप सिंह उर्फ मंगू, मोगा निवासी भूपिंदर सिंह उर्फ सोनू और मोगा निवासी कुलविंदर सिंह उर्फ किन्दा शामिल हैं। मामले की आगे की जांच शुरू कर दी इन तीनों के कब्जे से कुल तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। दोनों शिकायतों के आधार पर थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने जेल एक्ट के तहत चारों हवालातियों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी- जांच अधिकारी जेल इन्वेस्टिगेशन सेल के इंचार्ज एएसआई गुरपाल सिंह ने बताया कि नामजद हवालातियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के दौरान बरामद मोबाइल फोन के स्रोत और जेल के अंदर इनके पहुंचने के तरीके के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles