Related Posts

फरीदकोट पुलिस का जागरूकता अभियान:स्कूलों के सेमिनार में ट्रैफिक इंचार्ज बोले- नाबालिग वाहन न चलाएं, नियमों का पालन करें




फरीदकोट जिला पुलिस की तरफ से एसएसपी डॉ प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देश पर जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, गांवों और मोहल्लों में बच्चों को सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला कम्युनिटी पुलिस अधिकारी कम एसपी मनविंदर बीर सिंह के नेतृत्व में शैक्षणिक संस्थानों में सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को सांझ स्टाफ जैतो और जिला ट्रैफिक विंग फरीदकोट द्वारा संयुक्त रूप से शिवालिक पब्लिक स्कूल, जैतो में एक विशेष जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। जागरूकता अभियान में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेमिनार के दौरान छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों, ट्रैफिक संकेतों, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही बच्चों को बाल शोषण, गुड टच और बैड टच, साइबर क्राइम और इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। इस मौके पर सांझ स्टाफ जैतो के इंचार्ज एएसआई सतपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने फरीदकोट पुलिस के इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों को न केवल जागरूक बनाते हैं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित करते हैं। सेफ स्कूल व्हीकल पॉलिसी से अवगत करवाया-जिला ट्रैफिक इंचार्ज इस मौके पर जिला ट्रैफिक विंग के इंचार्ज इंस्पेक्टर वकील सिंह बराड़ ने बताया कि सेमिनार में नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने, तेज रफ्तार से बचने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई। वहीं, स्कूल बस ड्राइवरों को सेफ स्कूल व्हीकल पॉलिसी और ट्रैफिक नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ताकि बच्चों की यात्रा सुरक्षित बनाई जा सके। इसके अलावा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया गया और हेल्पलाइन नंबर 112 तथा सेफ पंजाब एंटी-ड्रग हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 की जानकारी साझा की गई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें